आगरा। 100 से 200 किलोमीटर के सफर के लिए लोगों को बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 15 जनवरी से अटल बस सेवा ऑन रोड हो जाएंगी। आईएसबीटी पर चार्जिंग पाॅइंट तैयार हो चुके हैं और ट्रांसफाॅर्मर शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है।
जिले को अटल बस सेवा के तहत 38 इलेक्ट्रिक बसें शासन से फरवरी 2025 में मिलीं थी। केवल 12 बसों का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा से बरसाना, नोएडा और बुलंदशहर तक अटल बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। फाउंड्री नगर में एक ही चार्जिंग पाॅइंट होने के कारण सभी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। आईएसबीटी पर आठ चार्जिंग पाॅइंट तैयार हो गए है। उन्होंने बताया कि इन बसों को 200 किलोमीटर के दायरे में ही संचालित किया जाएगा। इसमें बदायूं, फर्रूखाबाद आदि मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे यात्रियों को बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।