बता दें, इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय बीएड काउंसलिंग करा रहा है। विवि
की बुकलेट में 191 कालेजों के कोड नंबर हैं, जबकि 240 बीएड कालेज हैं।
बुकलेट में नंबर नहीं होने पर कालेज संचालकों ने रविवार को खंदारी कैंपस के
बेसिक साइंस इंस्टीट्यूट स्थित काउंसलिंग सेंटर में हंगामा किया। गेट पर
ताला लगा दिया। जानकारी पर छात्र नेता बृजेश शर्मा भी आ गए। मामला बढ़ने पर
कुलसचिव ने काउंसलिंग प्रभारी से जानकारी ली। तकरीबन एक घंटे बाद प्रभारी
ने कालेज संचालकों को कंप्यूटर में कोड नंबर दिखाए। इसके बाद ही वे शांत
हुए। प्रभारी डा. संजय चौधरी ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की बुकलेट
प्रिंट होने तक जिन कालेजों की संबद्धता थी, उनका कोड नंबर दर्ज है। बाद
के कालेजों का नंबर कंप्यूटर में शो कर रहा है।
संचालकों को यह है डर
दरअसल
पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को कालेज की च्वॉइस फिल करनी है। ऐसे में
संचालकों को आशंका है कि बुकलेट में कालेज का कोड नंबर नहीं होने पर
अभ्यर्थी उनके कालेज को च्वाइस में फिल नहीं कर सकेंगे और उनके कालेज की
सीटें खाली रहेंगी।