फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कोल्ड स्टोरेज मालिक के बेटे ने की आत्महत्या, घर में खुद को मारी गोली; 10 महीने पहले हुई थी शादी

Fri, 11 Oct 2024 07:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

 ताजगंज के गांव चमराैली में रहने वाले  कोल्ड स्टोरेज मालिक के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 10 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी ने घरवालों को फोन कर जानकारी दी, तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टे के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज के गांव चमराैली में बृहस्पतिवार सुबह फतेहाबाद के कोल्ड स्टोरेज व्यवसायी के बेटे हिमांशु उपाध्याय ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शादी 10 महीने पहले हुई थी। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को गांव मडायना ले आए। हालांकि शाम को थाना फतेहाबाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया।
विज्ञापन


फतेहाबाद स्थित गांव मडायना निवासी प्रमोद उपाध्याय कोल्ड स्टोरेज के संचालक हैं। बेटे हिमांशु (25) की शादी दिसंबर 2023 में की थी। परिजन ने पुलिस को बताया कि हिमांशु पत्नी भावना के साथ गांव चमराैली में रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह भावना ने फोन किया। बताया कि हिमांशु को गोली लग गई है। इस पर वो लोग पहुंचे। मगर, माैत हो चुकी थी। शव को गांव ले आए।

सूचना पाकर भावना के परिजन आ गए। वह पुलिस कार्रवाई के लिए कहने लगे। शाम को 5 बजे फतेहाबाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र की थी। इसलिए उन्हें बताया गया। घटनास्थल पर पुलिस टीम गई थी। घर में ताला लगा था। मामला आत्महत्या का है। हिमांशु के सीने में गोली लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें