फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में 'कोल्ड डे': बादलों की ओट में छिपा सूरज, गलन और शीतलहर से कांपे लोग

Mon, 17 Jan 2022 03:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाने के बाद बादल छा गए। सर्द हवा का सिलसिला भी चलता रहा। दोपहर तीन बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। 
विज्ञापन
आगरा में कोल्ड डे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में 48 घंटे से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। रविवार की तरह सोमवार को भी सूरज बादलों की ओट में छिपा है। सर्द हवा से हाड़ तक कांपने लगे हैं। शीतलहर और गलन से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। पारा गिरकर पांच डिग्री पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी।

विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाने के बाद बादल छा गए। सर्द हवा का सिलसिला भी चलता रहा। दोपहर तीन बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी नहीं हो सकी। सर्द हवा के संपर्क में आने पर नाक लाल हो गई तो हाथ भी सुन्न पड़ने लगे। 
रविवार रात में शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 जनवरी तक सुबह और रात को कोहरा छा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में सबसे सर्द दिन और रात
वर्ष    अधिकतम    न्यूनतम
2022    14.4    5.3
2021    21.2    7.3
2020    16.0    12.5

ऐसे गिरा पारा
दिन    अधिकतम    न्यूनतम
10 जनवरी    18.0    11.0
11 जनवरी    19.3    9.0
12 जनवरी    18.2    7.9
13 जनवरी    18.7    6.0
14 जनवरी    15.8    5.8
15 जनवरी    13.5    9.5
16 जनवरी    14.4    5.3
17 जनवरी      13.0             5.0

मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस से कम और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर कोल्ड डे कंडीशन कहलाती है। इसमें लगातार धूप नहीं निकलने और कोहरा छाया रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें