आगरा में मौसम में लगातार चल रहे उतार चढ़ाव के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 3508 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें 2640 नए मरीज आए।
विज्ञापन
मंगलवार को सर्वाधिक मरीज मेडिसिन विभाग में पहुंचे, जबकि ऑर्थोपेडिक ओपीडी में भी घुटनों के दर्द और जोड़ों की शिकायत वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी रही। मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि लोगों को बदलते मौसम में सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मौसम में ठंडे पानी से न नहाएं, बल्कि गर्म पानी का प्रयोग करें। पीने के लिए भी हल्का गर्म पानी ही बेहतर है। भाप लेने के साथ गला खराब होने पर चिकनाई से परहेज करें। जोड़ों के दर्द में गर्म पट्टी या गर्म मोजे पहनें।