इस भव्य आयोजन में इटली, कोरिया, चीन, अमेरिका और भारत से कुल 6 वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट आमंत्रित किए गए थे। भारत के प्रतिनिधि डाॅ. भूपेंद्र आहूजा को अवाॅर्ड ऑफ रिकॉग्निशन से नवाजा गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. भूपेंद्र आहूजा ने ताइवान में आयोजित 7वीं एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल सिम्पोजियम ऑन एडवांस इन मेडिकल अल्ट्रासाउंड में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नाम रोशन किया है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इटली, कोरिया, चीन, अमेरिका और भारत से कुल 6 वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट आमंत्रित थे।
विज्ञापन
डाॅ. आहूजा ने एडवांस इन लिवर इलास्टोग्राफी विषय पर शोध और अनुभव साझा किए, जिसे विश्व स्तर पर सराहना मिली। उन्हें अवाॅर्ड ऑफ रिकॉग्निशन से सम्मानित किया गया, जो ताइवान सोसाइटी ऑफ अल्ट्रासाउंड एवं एशियन फेडरेशन ऑफ अल्ट्रासाउंड इन मेडिसिन एंड बायोलॉजी की ओर से प्रदान किया गया। आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि डाॅ. आहूजा की यह उपलब्धि पूरे चिकित्सा समुदाय के लिए गर्व का विषय है। संवाद
एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र रह चुके हैं डॉ. आहूजा
इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके डॉ. आहूजा ने एसएन. मेडिकल कॉलेज, आगरा से एमबीबीएस (1983) और एमडी (रेडियोलॉजी) (1987) की पढ़ाई की है। उन्होंने रेडियोलॉजी में कई फेलोशिप किए और लिवर इलास्टोग्राफी (फाइब्रोस्कैन) जैसी नवीन तकनीकों की शुरुआत की है।