फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी न्यूज: आग में जिंदा जलकर कोचिंग संचालक की माैत, घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

Sun, 30 Aug 2026 01:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में एक कोचिंग संचालक की जिंदा जलकर माैत हो गई। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई। रविवार की सुबह दस बजे घर से धुआं निकलता देखकर काॅलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


http://

मरने वाले कोचिंग संचालक की पहचान विनय बोस पुत्र मनोरंजन बोस निवासी छत्तीसगढ़ जगतपुर के रूप में हुई है। विनय और उनके भाई सुनील बोस फरवरी 2026 से किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। दोनों मकान में इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की कोचिंग चला रहे थे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह घर से धुआं उठते देखा तो शक हुआ। गेट खटखटाने पर भी अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस माैके पर पहुंची तो घर के अंदर विनय बोस मृत पड़े हुए थे। उनकी जिंदा जलकर माैत हो चुकी थी।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर कोचिंग का संचालन करते थे। पुलिस ने जब उनके भाई के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह भी बंद मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें