आगरा शहर की एक नामी कोचिंग के वाहन चालक छात्राओं से छेड़खानी व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर परेशान कर रहे थे। छात्राओं ने इसकी शिकायत संस्था की चीफ से की। उन्होंने आरोपी चालकों और ट्रांसपोर्टर इंचार्ज के खिलाफ थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि कोचिंग में काफी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। उन्हें बच्चियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनोें से कोचिंग लाने और ले जाने वाला ड्राइवर दिलशाद उस्मानी व अन्य दो आपत्तिजनक बातें करते हैं। छेड़खानी की कोशिश और साथ ले जाने का दबाव बनाते हैं। यदि कोई अकेली रह जाती है तो अश्लील बातें कर बहलाने की कोशिश करते हैं।
इसके साथ ट्रांसपोर्टर इंचार्ज अकबर इसी तरह की हरकत करता है। थाना प्रभारी सिकंदरा का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।