फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर के छात्रों में मारपीट, पिस्टल लहराकर फैलाई दहशत, मची भगदड़

Sat, 13 Oct 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पीड़ित छात्र से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के भगवान टाकीज स्थित कल्याणी प्वाइंट में शुक्रवार को एक कोचिंग सेंटर के छात्रों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। छात्रों के एक गुट ने पिस्टल निकालकर दूसरे छात्रों पर तान दी। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस आ गई। मगर, तब तक आरोपी छात्र भाग गए। पुलिस ने एक छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मथुरा के सोंख स्थित गांव अक्खा निवासी गगन कुंतल एसएससी की तैयारी कर रहा है। वो कल्याणी प्वाइंट की तीसरी मंजिल पर वीके सिंह के कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। गगन ने पुलिस को बताया कि कोचिंग में गोवर्धन, मथुरा निवासी टाइगर उर्फ तेजवीर और उसके साथी आते हैं। 

आरोपी काफी समय से उसे परेशान करते आ रहे हैं। उससे अभद्रता करते हैं। वो कई बार विरोध कर चुका है। टाइगर कोचिंग संचालक के साथ ही रहता है। गगन ने अपने बड़े भाई जगत को उसके बारे में बताया।
विज्ञापन

छात्र पर तानी पिस्टल

शुक्रवार सुबह 9:30 बजे जगत और उसका दोस्त कौशिक कोचिंग में आए। उन्होंने संचालक से इस बारे में बात की। संचालक ने दोनों को समझाने का आश्वासन दिया। सुबह 10:30 बजे टाइगर, अमित तोमर ने गगन को पार्किंग में पकड़ लिया। 

उसकी पिटाई लगा दी। इस पर गगन ने अपने भाई को बताया। वो भी साथियों के साथ पहुंच गया। उन्होंने टाइगर और उसके साथियों को पकड़ लिया। वो बचने के लिए कोचिंग में भाग गए। पीछे से गगन और उसके भाई आ गए। 

बाद में टाइगर का एक साथी पिस्टल निकाल लाया। उसने छात्रों पर पिस्टल तान दी। कुछ देर बाद वो पिस्टल लहराता हुआ कोचिंग में भाग गया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। मगर, टाइगर और उसके साथी नहीं मिले। पुलिस ने पिस्टल की बरामदगी के लिए कोचिंग की तलाशी ली, लेकिन पिस्टल नहीं मिली। 

पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि गगन की तहरीर पर कोचिंग संचालक वीके सिंह, तेजवीर उर्फ टाइगर, अमित सहित पांच के खिलाफ मारपीट, बलवा, धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के पीछे एक छात्रा से दोस्ती का विवाद है। जांच की जा रही है।

कल्याणी प्वाइंट में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। एक युवक पिस्टल हाथ में लिए साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिए हैं।

पुलिस ने बताया कि कोचिंग सेंटर के रिशेप्शन पर एक युवती काम करती है। टाइगर और उसके साथी पिस्टल दिखाने के बाद रिसेप्शन पर आए थे। उन्होंने पिस्टल रिसेप्शन पर छिपा दी। इसके बाद पिस्टल का पता नहीं चला। पुलिस अब युवती से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

दहशत में आईं छात्राएं

छात्रों के गुटों में मारपीट और पिस्टल निकाले जाने की घटना के बाद कोचिंग सेंटरों में पढ़ने आईं छात्राएं दहशत में आ गईं। छात्राएं कोचिंग सेंटरों में बंद हो गई। वह पुलिस के आने पर ही बाहर आईं।

कल्याणी प्वाइंट में चार से ज्यादा कोचिंग सेंटर हैं। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र पढ़ते हैं। कोचिंग सेंटरों के बाहर छात्रों का जमावड़ा रहता है। कोचिंग समाप्त होने के बावजूद वो कई घंटे तक खड़े रहते हैं। इससे आए दिन मारपीट की नौबत बनी रहती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें