फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Price: आगरा में पेट्रोल से भी महंगी हुई सीएनजी, 17 दिन में फिर हुई बढ़ोतरी, जानें नई कीमत

Tue, 18 Oct 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दिवाली से पहले फिर महंगाई का झटका लगा है। आगरा में सीएनजी की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमत सोमवार आधी रात से लागू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
सीएनजी की कीमत फिर बढ़ी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सीएनजी अब पेट्रोल से भी महंगी हो गई है। सोमवार आधी रात से नई कीमतें लागू कर दी गईं हैं। आगरा में सीएनजी के दाम अब 97 रुपये किलो हो गए हैं, जबकि पेट्रोल 96.53 रुपये मिल रहा है। ग्रीन गैस कंपनी ने 17 दिन में दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन


ग्रीन गैस कंपनी ने 30 सितंबर को सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ाए थे। अभी तक कंपनी हर महीने के अंत में ही कीमतों में बदलाव करती थी। जो महीने की पहली तारीख से लागू होती थीं, मगर इस बार 17 दिन में ही कीमतें बढ़ा दीं। 

इसलिए बढ़े सीएनजी के दाम 

ग्रीन गैस कंपनी के एजीएम मार्केटिंग प्रवीण सिंह ने बताया कि गैस के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी के कारण सीएनजी और पीएनजी की कीमतें सोमवार से बढ़ा दी गई हैं। ताजनगरी में सीएनजी अब दो रुपये बढ़ोतरी के बाद 97 रुपए प्रति किलो हो गई है। 

पीएनजी की कीमत में भी इजाफा

वहीं, घरेलू गैस पीएनजी की कीमत में 3.30 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमत 58.30 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर हो गई है। घरों का चूल्हा और कार चलाने की लागत बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें