फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएमओ को सीएचसी करहल पर आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेेतन काटा

Sun, 27 Apr 2025 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सीएचसी करहल का निरीक्षण करते सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता।  - फोटो : सीएचसी करहल का निरीक्षण करते सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता।
विज्ञापन
मैनपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों और स्टाफ की मनमानी नजर आ रही है। कुछ बिना बताए गायब रहते हैं तो कुछ हस्ताक्षर कर गायब हो जाते हैं। शनिवार को सीएमओ को सीएचसी करहल के निरीक्षण में कुछ ऐसे ही हालात मिले। यहां एक नहीं दो स्टाफ नर्स सहित आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का अनुपस्थित दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। एक डॉक्टर सहित तीन कर्मचारी हस्ताक्षर करने के बाद अनुपस्थित थे इन सभी का वेतन रोकते हुए चिकित्साधीक्षक से स्पष्टीकरण कर मांगा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल पर दोपहर 12:55 पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर चारु स्टाफ नर्स, किरण वार्ड आया, दीपशिखा वार्ड आया, प्रीति स्वीपर चौकीदार, अमित कुमार गार्ड, अनुज कुमार आयुष्मान मित्र, मुजाहिद मलिक बीपीएम अनुराधा पाल स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाए गए सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक करहल को दिए गए। इसके अलावा अंजली वर्मा एएनएम, अंजू यादव स्टाफ नर्स, डॉ. कौशल कुमार मेडिकल ऑफिसर सभी आरबीएस के टीम के मेंबर हैं इन सभी के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर थे लेकिन सीएचसी पर मौजूद नहीं थे जबकि आरबीएसके की टीम के सभी सदस्यों को शनिवार के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही रहना होता है। सीएमओ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है यह कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं आते हैं और उनके हस्ताक्षर किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा किए जाते हैं। इन तीनों कर्मचारियों के वेतन को अवरुद्ध करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार यादव से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिए।



दवाइयां फैली होने पर फार्मासिस्ट को दी चेतावनी
मैनपुरी। सीएमओ को स्टोर का निरीक्षण करने पर दवाइयां पूरे कमरे में बिखरी हुई पड़ी थीं। दवाइयों का रखरखाव ठीक तरीके से व्यवस्थित नहीं था। फार्मासिस्ट सुशील कुमार को चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह के अंदर पुन निरीक्षण किया जाएगा तब तक अपना पूरा स्टोर दुरुस्त कर लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लैब और टीकाकरण कक्ष का भी निरीक्षण किया इस अवसर पर रवींद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डॉ. नीरज यादव, डॉ. कल्पना यादव, डॉ. राजेश वर्मा, सचिन कुमार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें