मैनपुरी। क्रिकेट अंपायरिंग और स्कोरिंग के प्रशिक्षण के लिए मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। जून में होने वाली कार्यशाला में यूपीसीए के शिक्षक नियमों की जानकारी देंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को जनपदीय पैनल में स्थान मिलेगा।
एमसीए सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि कार्यशाला में पुरुष और महिला अंपायर और स्कोरर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद परीक्षा होगी। पैनल के सदस्य यूपीसीए द्वारा स्टेट लेवल पैनल के लिए होने वाली कार्यशाला में भाग ले सकेंगे।