मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हुआ जोरदार स्वागत
आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर मंगलवार सुबह नाश्ते पर एससी आयोग के अध्यक्ष सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के आवास खंदारी पर पहुंचे।
उन्होंने यहां संघ और भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वे इजराइल के प्रधानमंत्री की अगवानी करने एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला सुबह करीब नौ बजे सांसद के आवास पर पहुंचा। सांसद की पत्नी डॉ. मृदुला कठेरिया ने योगी आदित्यनाथ की आरती करके और उनके माथे पर टीका लगाकर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं की लग गई भीड़
सीएम योगी से लिया आशीर्वाद
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। महाराज जी के नाम संबोधित करके लोगों ने उनके पैर छुए। इसके बाद वे लान में पहुंचे, यहां उनके लिए नाश्ते की व्यवस्था थी।
मुख्यमंत्री ने नाश्ते में दलिया, फल खाए। किसी ने कहा कि सीएम साहब आगरा की बेढ़ई और जलेबी प्रमुख नाश्ता है। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए बेढ़ई का भी स्वाद लिया।
करीब पौने घंटे के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बेहद खुश नजर आए। सबसे बड़ी आत्मीयता से मिले और मुस्कराकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
कुछ देर सांसद के घर के अंदर गए, उनके परिवार के सदस्यों के साथ फोटो खिंचाए और इसके बाद उनका काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।