फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी को सुनते हैं बातों पर नहीं करते गौर:  सदन में सुना मुख्यमंत्री से सफाई पर भाषण, वहीं फेंला गए गंदगी

Tue, 06 Jun 2023 01:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम के सदन कक्ष में पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान सीएम योगी ने लाइव मीटिंग में स्वच्छता पर भाषण भी दिया, लेकिन इस पर किसी ने गौर नहीं किया। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम के 100 पार्षद और मेयर हेमलता दिवाकर सोमवार को एक साथ सदन कक्ष में पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में आमने सामने बैठे। एलईडी स्क्रीन पर गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश सुना और स्वच्छता की शपथ ली। चंद मिनटों बाद ही जैसे ही नगर निगम सदन कक्ष के बाहर निकले तो उन्होंने गैलरी में कचरे के ढेर लगा दिए। प्लास्टिक की पानी की बोतलें, प्लेट और अन्य कचरा सामने रखे डस्टबिन की जगह सदन कक्ष के बाहर गैलरी में ही डाल दिया, जबकि नगर निगम पूरे शहर में प्लास्टिक कचरे के खिलाफ और सफाई को लेकर जागरुकता कार्यक्रम चला रहा है।

विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को नगर निगम के सदन कक्ष में पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आगरा नगर निगम के सदन कक्ष में किया गया, जिसमें मेयर हेमलता दिवाकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। जिसकी जितनी उम्र है वह उतने पौधे रोपे। पौधे लगाने के साथ उनका रखरखाव भी करना होगा। नगर निगम के पौधरोपण अभियान में पार्षदों की भागीदारी क्या होगी, इस पर मेयर ने कुछ नहीं कहा। ज्यादातर पार्षदों को पौधरोपण अभियान की जानकारी ही नहीं थी। इस कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एसपी यादव, विनोद गुप्ता, मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता, पार्षद रवि माथुर, राकेश जैन, प्रदीप अग्रवाल, हेमंत प्रजापति, रजनी देवी, हेमा परिहार, राकेश कनौजिया, सुहैल कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भाजपा का मुस्लिम कार्ड: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी ने मुस्लिमों की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, ये है प्लान

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के लड्डू भी न खाए

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी था। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मेयर हेमलता दिवाकर ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनकी ओर से लड्डू वितरित किए जाएंगे। नगर निगम के कर्मचारी डिब्बे लेकर सदन में लड्डू बांटने लगे तो पार्षदों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस तरह एक-एक लड्डू बांटने के बजाए सदन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए मिष्ठान वितरण किया जाना चाहिए था। अधिकांश पार्षद मुख्यमंत्री के जन्मदिन के लड्डू लिए बिना ही चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें