फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Bihar Vajpayee Birthday: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके पैतृक गांव पहुंचेंगे सीएम योगी

Sat, 25 Dec 2021 10:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम अचानक मिलने पर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम और एसएसपी ने बटेश्वर पहुंचकर हेलीपैड के लिए स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee Jayanti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिवस है। इस अवसर पर सूब के मुखिया योगी आदित्यनाथ शनिवार को उनके पैतृक गांव बटेश्वर आएंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने दी है। जिलाधिकारी ने बताया मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन

आगरा जनपद की बाह तहसील का बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है। बताया जा रहा है कि अटलजी की जयंती पर मुख्यमंत्री लगभग तीन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें सांस्कृति भवन का निर्माण, पार्क और लाइब्रेरी है। इन तीनों योजनाओं को यमुना किनारे मूर्त रूप दिया जाएगा।
दोपहर तीन बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलते ही प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम और एसएसपी शुक्रवार दोपहर तीन बजे बटेश्वर पहुंचे। डीएम के अनुसार मुख्यमंत्री 25 दिसंबर को दोपहर तीन बजे बटेश्वर पहुंचेंगे। बटेश्वर में साफ-सफाई के साथ ही अन्य विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें