फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 फरवरी को एटा दौरे पर सीएम योगी, जिले को देंगे कई सौगातें

Fri, 22 Feb 2019 06:48 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले एटा और कासगंज जिले को कई सौगात मिलने जा रही है। इसके लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 26 फरवरी को जिले में मेडिकल कॉलेज समेत कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी निभाने वालों ने भी गति पकड़ ली है। निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो, इसके लिए मेडिकल कॉलेज के आउटलेट का खाका तैयार हो गया है। इसकी इमारत आठ मंजिला बनाई जाएगी। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कार्यस्थल का जायजा लिया है।

मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था बाबा एनकेजी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय पाठक ने जिला अस्पताल परिसर, आवासीय परिसर का जायजा लिया और सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल से हुई मुलाकात में निर्माण कार्य से संबंधित चर्चां भी की गई। इस दौरान सीएमओ ने बेहतर निर्माण और व्यवस्थाओं के लिए कुछ सुझाव भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक पड़ाव में बनाया जा रहा मंच

सीएमओ डॉ अजय अग्रवाल जिला अस्पताल और आवासीय परिसर में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज के लिए आठ मंजिला इमारत बनने का आउटलेट बनाया गया है। इसमें कुछ बदलाव के सुझाव भी दिए गए हैं अगर उस पर विचार किया जाता है तो मेडिकल कॉलेज भवन और बेतहर होने की गुंजाइश है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सैनिक पड़ाव में मंच बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा महोत्सव के लिए तैयार कराए गए मंच से ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को मशीनों के जरिए सैनिक पड़ाव में साफ-सफाई का काम चलता रहा। 

मैदान में जर्मन हैंगर पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन को अभी तक मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं मिल सका है, लेकिन कार्यक्रम तय हो गया है। डीएम आईपी पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी चल रही है। जल्द ही फाइनल कार्यक्रम मिल जाएगा। 

भाजपा के जिला महामंत्री संदीप जैन ने बताया कि सैनिक पड़ाव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। पंडाल का निर्माण शुरू हो गया है। शनिवार को फाइनल कार्यक्रम मिलने की उम्मीद है। यहां मुख्यमंत्री जनता को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें