फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा को 236 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wed, 21 Aug 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आ रहे मुख्यमंत्री कान्हा की जन्म और लीला भूमि को 236 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 176 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इन योजनाओं का ब्योरा जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों से जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा आगमन हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री के हाथों जनपद में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। 

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप और सीडीओ रामनेवास ने सोमवार को सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक की। इसमें संबंधित परियोजनाओं की सूची तैयार की गई। इसमें क्रियान्वित हो रहीं सबसे अधिक परियोजनाएं ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ही सामने आई हैं। 

ये भी पढ़ें- देख तेरे मथुरा की हालत क्या हो गई भगवान, गाय हैं भूखी, यमुना दूषित, दहशत में इंसान

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभागीय अधिकारियों से परियोजना से जुड़े विधायकों के नाम भी सूची में मांगे हैं। इनकी शिलापट्टिका तैयार करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्डी को दी गई है। यह आयोजन रामलीला मैदान पर होगा।

इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, जल निगम, सीएनडीएस, आरईएस ने भी अपने कार्यों की सूची सौंपी है, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि जन्माष्टमी के दौरान मुख्यमंत्री मथुरा में दो दिन तक प्रवास कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- नंदगांव में आज भी द्वापर की तरह मनाया जाता है नंदोत्सव, यह नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें