इस दौरान विभागीय अधिकारियों से परियोजना से जुड़े विधायकों के नाम भी सूची में मांगे हैं। इनकी शिलापट्टिका तैयार करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्डी को दी गई है। यह आयोजन रामलीला मैदान पर होगा।
इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, जल निगम, सीएनडीएस, आरईएस ने भी अपने कार्यों की सूची सौंपी है, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि जन्माष्टमी के दौरान मुख्यमंत्री मथुरा में दो दिन तक प्रवास कर सकते हैं।