फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मुख्यमंत्री योगी करेंगे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम की कैथ लैब का उद्घाटन, हर साल 12000 मरीज होंगे लाभान्वित

Sun, 05 Jun 2022 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह जून की शाम सात बजे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हृदय रोगियों के लिए तैयार हुई अत्याधुनिक कैथलैब का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में अत्याधुनिक कैथ लैब बनकर तैयार हो गई है। इस कैथ लैब का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। 6 जून की शाम 7 बजे सर्वप्रथम मुख्यमंत्री योगी श्रीरामकृष्ण देव, श्री मां सारदा देवी और स्वामी विवेकानंद को अर्घ्य प्रदान करेंगे। कैथ लैब के उद्घाटन के साथ ही रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम वृंदावन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री का भी विमोचन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सेवाश्रम वृंदावन अस्पताल के प्रभारी स्वामी कालीकृष्णानंद ने कहा कि कैथ लैब से एक साल में 12000 रोगी लाभान्वित हो सकेंगे। 

विज्ञापन


कालीकृष्णानंद ने कहा कि कैथ लैब (हृदय से जुड़ी बीमारियों की जांच और उपचार का केंद्र) में एब्लेशन, एंजियोग्राम, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर, आईसीडी के आरोपण सहित परीक्षण और प्रक्रियाएं की जाएंगी। पिछले पांच वर्षों से अस्पताल हृदय रोग की चिकित्सा देता आ रहा है। अब यह अत्याधुनिक कैथ लैब चिकित्सा की गुणवत्ता को बढ़ा देगा। हृदय रोग विभाग के माध्यम से वार्षिक लगभग 12000 रोगी लाभान्वित हो सकेंगे। 

सड़कों का पेचवर्क शुरू

मुख्यमंत्री के 6 और 7 जून को जनपद में होने वाले दौरे को लेकर सड़कों के पेचवर्क से लेकर डिवाइडरों की रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया गया है। जिस रास्ते से मुख्यमंत्री का आगमन होना है, उन सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री के आने से पहले सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया। लोक निर्माण विभाग ने पानी गांव रोड से लेकर सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल और मथुरा रोड पर रामकृष्ण मिशन तक रोड पर हो रहे गड्ढों को भरवाया। इधर, मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम से लेकर संयुक्त जिला अस्पताल तक फुटपाथों को दुरुस्त कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें