उत्तर प्रदेश के स्मार्ट सिटी शहरों में पूरी हो चुकी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनवरी के पहले सप्ताह में वर्चुअल करेंगे। इनमें आगरा की 10 योजनाएं शामिल हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को लाइव करने, 8 स्मारकों को जोड़ने वाले हेरिटेज वॉक, स्मार्ट हेल्थ सेंटर गधापाड़ा और खंदारी जैसी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
इन 10 योजनाओं का होगा लोकार्पण
योजनाएं बजट
इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का गो लाइव 288.27 करोड़
ताजगंज के 8 स्मारकों को जोड़ने वाला हेरिटेज वॉक 3.46 करोड़
एबीडी एरिया में 7 जगहों पर स्वचालित शौचालय 3.99 करोड़
7 चौराहों का सुंदरीकरण और विकास कार्यक्रम 2.27 करोड़
नगर निगम स्कूलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण 3.00 करोड़
खंदारी और गधापाड़ा में स्मार्ट हेल्थ सेंटर लोकार्पण 2.80 करोड़
रावतपाड़ा की 6 हवेलियों का जीर्णोद्वार, सुंदरीकरण 0.90 करोड़
नगर निगम विद्यालयों में डिजिटल क्लास रूम निर्माण 61 लाख रुपये
ताजगंज में माइक्रो स्किल डेवलपमेंट क्लास 2.00 करोड़
ताजगंज के एबीडी एरिया में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 3.83 करोड़
योजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा
आगरा स्मार्ट सिटी के सीईओ निखिल टी. फुंडे ने बताया कि आगरा की पुरानी कलाओं का विकास, हवेलियों को संरक्षित करने, पारंपरिक दस्तकारी, हेरिटेज वॉक समेत 10 योजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। हमने सभी योजनाओं के प्रस्ताव को शासन को भेज दिया है।