फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बिहारीजी मंदिर की घटना पर सीएम योगी की अफसरों को फटकार, पेड़ काटने की देरी पर डीएलएम इटावा निलंबित

Thu, 10 Nov 2022 10:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से स्पष्ट कहा कि ध्यान से सुन लीजिए, तीर्थनगरी में श्रद्धालु और यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
सीएम योगी ने की कार्यों की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय मथुरा दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अधिकारियों को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री इस कदर गुस्से में थे कि उनकी आवाज कक्ष के बाहर तक सुनाई दी। उन्होंने कहा कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी की घटना के बाद अब तक कुछ भी नहीं किया गया है। वृंदावन में आए दिन जाम लग रहा है। श्रद्धालु बेहोश हो रहे हैं। साफ सुन लीजिए, तीर्थनगरी में श्रद्धालु और यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। सड़क निर्माण के दौरान पेड़ काटने की देरी पर वन निगम के डीएलएम (डिविजनल लॉजिंग मैनेजर) को निलंबित कर दिया।  

विज्ञापन


बुधवार को मथुरा दौरे के दूसरे दिन सुबह करीब नौ बजे मुख्यमंत्री ने वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ बैठक की। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री ने जनपद में सड़कों की स्थिति पर नाराजगी जताई। बारिश व मौसम ठीक न होने पर बीती रात सीएम को आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए राया इंटरचेंज से आनन-फानन में मरम्मत कराए गए सड़क मार्ग द्वारा वेटरनेरी यूनिवर्सिटी लाया गया था। 

डीएलएम इटावा पर गिरी गाज 

सड़क की खस्ता हालत देखकर रात में ही वह नाराज हो गए थे। मुख्यमंत्री ने सड़कों के निर्माण में देरी का कारण पूछा तो अफसर एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते दिखे। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन रोड पर पेड़ काटने की अनुमति है फिर भी काम पूरा क्यों नहीं हुआ है। इस पर वन निगम के डीएलएम इटावा को निलंबित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ये तेवर यहीं खत्म नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पीएचसी, सीएचसी बगैर डॉक्टर और दवा विहीन नहीं रहना चाहिए। थानों में जमा वाहनों की भीड़ को खत्म किया जाए। मथुरा में बिजली व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को सख्त लहजे में डांट लगाते हुए अंडरग्राउंड व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर हादसा हुआ, इसके बाद हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। श्रद्धालु गिरकर बेहोश और चोटिल हो रहे हैं। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं में मथुरा प्रशासनिक व्यवस्था का गलत संदेश जा रहा है। यहां के अफसरों ने कोई सुधार नहीं किया है। कुछ भी करो लेकिन यहां श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें