फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सीमेंट गोदाम में गला दबाकर चौकीदार की हत्या, परिजन ने मौके पर पहुंचकर किया हंगामा

Thu, 10 Nov 2022 09:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बुधवार की सुबह गोदाम में चौकीदार का शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने गोदाम के मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।  
विज्ञापन
परिजनों ने मौके पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव पीलीपोखर के समीप मंगलवार की रात सीमेंट के गोदाम में चौकीदार की गला दबा कर हत्या कर दी गई। सुबह गोदाम में रिपेरिंग का काम करने पहुंचे कारीगरों ने कमरे में चारपाई पर चौकीदार का शव देखा। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने गोदाम के मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीलीपोखर के समीप नीरज बंसल निवासी चक्कीपाट, छीपीटोला का गोदाम है। इसे उन्होंने गोपाल अग्रवाल को किराये पर दे रखा है। गोपाल अग्रवाल की गणेश ट्रेडर्स के नाम से जीवनी मंडी में फर्म है। वे सीमेंट के थोक विक्रेता हैं। इस गोदाम में सीमेंट रखते हैं। गोदाम में चौकीदार रखा था। 

बुधवार की सुबह गोदाम में बने कमरे में चौकीदार सुरेश भदौरिया (65) निवासी नगला सरदार, जसरथपुर, एटा संदिग्ध हालात में मृत मिले। गोदाम मालिक नीरज बंसल के भतीजे रोहिन वंसल ने बताया कि गोदाम पर रिपेरिंग का काम चल रहा है। बुधवार की सुबह कारीगर पहुंचे तो उन्होंने ही चौकीदार का शव देखा। सूचना पर पहुंची मृतक की बेटियों सीमा, रानी और रेनू ने गोदाम मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने लगाया हत्या का आरोप 

मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि उनके तीन लड़कियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। गोदाम के मालिक ने उन्हें सूचना तक नहीं दी। दोपहर दो बजे सुरेश के छोटे भाई ने सूचना दी। बेटी रेनू ने बताया कि वह दीपावली पर आठ दिन अपने पिता के पास रहकर गई थी। उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। 

मामले में थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया की सुरेश की गमछे से गला दबाकर हत्या की गई है। जांच की जा रही है। परिवार के लोग तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

चौकीदार ने शाम को पी थी चाय 

चौकीदार सुरेश गोदाम में बने कमरे पर ही रहते थे। यहां वे करीब 15 बरसों से काम कर रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम को गोदाम के सामने चाय की दुकान पर उन्होंने चाय पी थी। इसके बाद कमरे पर आकर खाना पकाया था, लेकिन उसे खा नहीं पाए थे। सुवह खाना बाहर चूल्हे पर बना रखा मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें