फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 27 साल में कुछ नहीं किया, ये विकास कार्य मैंने करायाः राज बब्बर

Mon, 20 Nov 2017 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने रविवार को आगरा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने आगरा का विकास न करवाने का आरोप भाजपा पर लगाया। साथ ही यहां हुए कार्यों का क्रेडिट खुद को दिया। 
विज्ञापन


ताजनगरी में पहुंचे राज बब्बर ने पहले आगरा के संजय प्लेस स्थित स्मारक पर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यहीं से रोड शो की शुरुआत की। शहीद स्मारक पर मीडिया से बातचीत में राजबब्बर ने कहा कि ये निकाय चुनाव भाजपा की ‌नीतियों के खिलाफ है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में आकर लोगों से जो वादे किए उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। आज आगरा में जो भी विकास कार्य हो रहा वो मेरा पास कराया हुआ है। इसे भाजपा ने रोकने का प्रयास किया। 27 साल में आगरा नगर निगम में काबिज होने के बाद भी भाजपा ने यहां के लिए कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता की उड़ी धज्जियां

राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला
बब्बर बोले कि आगरा से मेरा पुराना नाता है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने से आगरा की तस्वीर बदल सकती है। रोड शो के दौरान खुले रथ में उनके साथ मेयर प्रत्याशी विनोद बंसल और प्रमुख पदाधिकारी रहे। रोड शो बिजलीघर तक गया। यहां बिजलीघर स्थित अंबेडकर पार्क में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और डा. अंबेडकर को नमन किया। 

वहीं शहीद स्मारक से राज बब्बर का रोड शो करीब 3 घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसके साथ ही आचार संहिता की धज्जियां भी उड़ती देखी गईं। प्रशासन ने रोड शो के लिए केवल 5 गाड़ियों की इजाजत दी थी लेकिन काफिले में 25 से अधिक गाड़ियां रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें