फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मुख्यमंत्री से चंद मिनटों की मुलाकात, जिंदगी भर रहेगी याद, लाचारीराम बोले- काश, कुछ देर और रुकते साहब

Sat, 15 May 2021 02:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आगरा दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने गांव पथौली के लाचारीराम से भी मुलाकात की। यह मुलाकात लाचारीराम के लिए खास बन गई।  
विज्ञापन
गांव पथौली में स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करके आगरा के पथौली निवासी लाचारीराम और उनकी पत्नी कलावती की खुशी का ठिकाना नहीं है। लाचारीराम का कहना है कि मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से उनका हालचाल जाना। काश! वह कुछ देर और गांव में रुकते तो और समस्याएं बताता। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत पथौली के रहने वाले लाचारीराम व उसकी पत्नी कलावती से मुलाकात के साथ की थी। लाचारीराम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि क्या हालचाल हैं। कलावती ने नमस्ते करके बताया कि सभी ठीक हैं। 

उन्होंने दोबारा पूछा कि परिवार के सभी सदस्य ठीक हैं, इस पर लाचारी ने जवाब दिया कि सभी ठीक हैं। उन्होंने दवाई मिलने के बारे में भी पूछा। उन्होंने ब्लॉक बिचपुरी से दवा (कोरोना संक्रमण की दवा) की किट मिलने की बात बता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि दवा समय पर लेते हो या नहीं, लाचारी ने हां में सिर हिलाया। लाचारीराम ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री आगे बढ़ गए। उनसे मुलाकात जिंदगी भर याद रहेगी।

पंचायत चुनाव हार गई थीं कलावती
लाचारीराम की पत्नी कलावती प्रधानी का चुनाव 17 वोट से हार गई थीं। लाचारी ने बताया कि मतगणना में भाग लेने के लिए उन्होंने कोरोना जांच कराई तो पॉजिटिव आए। इसके बाद से ही घर पर (होम आइसोलेट) रह रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आने से पहले उनके घर को संवारा गया। गलियां और नालियां तक चमचमा गईं। सीएम के आने से पहले तक कभी स्वास्थ्य विभाग की टीम तक गांव नहीं पहुंची थी। उनके आगमन से पहले यहां सब कुछ बदल गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें