फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के आठ साल: आगरा को दी 128 योजनाओं की सौगात, बोले- मुगलों से नहीं छत्रपति शिवाजी से जिले की पहचान

Wed, 26 Mar 2025 04:30 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार के आठ साल पूरे होने पर 635 करोड़ की 128 योजनाओं का तोहफा दिया। इस दाैरान सीएम याेगी ने कहा  कि आगरा की  पहचान मुगलों से नहीं छत्रपति शिवाजी से है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जीआईसी मैदान में आए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस माैके पर उन्होंने 635 करोड़ की 128 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीआईसी मैदान पर अपनी सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जीआईसी मैदान पर उन्होंने 635 करोड़ रुपये की 128 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने यहां मौजूद लाभार्थियों और लोगों से कहा आगरा की पहचान मुगलों से नहीं है, आगरा की पहचान छत्रपति शिवाजी, राधारानी, बांके बिहारी और ब्रजभूमि से है। 

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार विरासत सजाने के साथ विकास भी कर रही है। काशी, अयोध्या, प्रयागराज, नैमिषारण्य बटेश्वर इसके उदाहरण हैं। सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है। 8.50 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। हाल में ही पुलिस भर्ती में 60 हजार युवाओं को नौकरी दी गई है। इनमें 12 हजार बेटियां हैं। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पहले की सरकार में गुंडे माफिया और दंगाई हावी थे। लेकिन हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की जगह वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया है। योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चेक और टूलकिट भी प्रदान की। प्रदर्शनी में उन्होंने लोगों से मुलाकात करके उन्हें प्रोत्साहन दिया। जीआईसी मैदान से वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें