फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकाराई, चालक की मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 26 Mar 2025 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में मरीज को लने जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकारा गई। एंबुलेंस चालक की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

 
विज्ञापन
एंबुलेंस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत पटियाली रोड पर किलौनी बंबा के पास बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पवन (36) पुत्र गोप चंद्र लोहार, निवासी स्वामिका, थाना हातिम, जिला पलवल, एंबुलेंस चला रहे थे। अज्ञात कारणों से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें