मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तारघर मैदान में पर्यटन नगरी के लिए 488 करोड़ रुपये की 88 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास बटन दबाकर किया। इसमें 158.67 करोड़ रुपये से ताजगंज क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए लगे स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया है। वहीं करीब 10 करोड़ रुपये से कमला नगर मुख्य बाजार मार्ग की सूरत संवारने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ है।
- जीवनी मंडी में 100 बेड का आश्रय स्थल
- ताजगंज क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए मीटर
- किरावली क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र का निर्माण
- फतेहाबाद क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र का निर्माण
- पीडब्ल्यूडी की सड़कों का नव निर्माण कार्य
- बाह, फतेहाबाद में पुलिस बैरक व हॉस्टल
ये भी पढ़ें - Agra Crime: कार शोरूम मैनेजर के हत्यारोपी ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
- कमला नगर मुख्य बाजार का सौंदर्यीकरण