हुए ये विकास के कार्य
मथुरा जिले में 41637 निराश्रित महिलाओं को 12 हजार रुपये सालान आर्थिक मदद दी जा रही है। 3123 दिव्यांग और 73755 वृद्धजनों को भी 12-12 हजार सालाना पेंशन का लाभ मिल रहा है। दीनदयाल आजीविका मिशन के अंतर्गत भी यहां 502 स्वैच्छिक महिला समूह, अमृत मिशन में 357 करोड़ रुपये पेयजल के लिए, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 15276 व्यक्तिगत शौचालय, 1254 सामुदायिक शौचालय के निर्माण मथुरा में कराए हैं। सात नगर पंचायतों ने गोशाला निर्माण को स्वीकृति दी है।
ये भी पढ़ें - बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका: निकाय चुनाव से पहले प्रत्याशी ने बीएसपी छोड़ थामा भाजपा का दामन
पहले कचरे के ढेर, आज स्मार्ट सिटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कचरे के ढेर होते थे, आज स्मार्ट सिटी बना रहे हैं। मथुरा-वृंदावन को भी स्टेट स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया है। ये सब तब संभव हुआ है जब डबल इंजन की सरकार को यहां की जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बना रही है। इस दौरान वीरेंद्र अग्रवाल, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डॉ डीपी गोयल, चेतन स्वरूप पाराशर, डॉ रमाकांत पांडेय, शशिभानु गर्ग, कमलेश अरोड़ा, दीपा सिंघल आदि मौजूद रहे।