फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आज युवाओं से करेंगे 'भारत के मन की बात', यहां होंगे कार्यक्रम

Fri, 22 Feb 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11 बजे 'भारत के मन की बात' अभियान के अंतर्गत युवाओं के साथ प्रत्येक लोकसभा में एक टाऊन हाल कार्यक्रम करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की ओर से शुरू किए गए भारत के मन की बात अभियान से युवाओं के मन की बात जानने और उनकी आशाओं व अपेक्षाओं को भाजपा के संकल्प पत्र का आधार बनाना है।

विज्ञापन


भाजपा ब्रज क्षेत्र मीडिया संपर्क प्रमुख केके भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को सुबह 11 बजे आईईटी कॉलेज लखनऊ से युवाओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के द्वारा प्रदेश के 2 लाख से अधिक युवा सीधे संवाद में मुख्यमंत्री से जुड़ेंगे। 

मेरठ में आईआईएमटी गंगानगर, आगरा में आगरा कॉलेज, गोरखपुर में सरस्वती विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज, कानपुर में बीएसएसडी कॉलेज और वाराणसी में यूपी कॉलेज भोजूवीर के छात्र इसमें सीधे मुख्यमंत्री को अपने सुझाव देंगे और सवाल पूछेंगे। इन स्थानों के अलावा कार्यक्रम को 74 लोकसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर प्रसारित किया जाएगा। जहां उन शहरों के युवा इसे लाइव देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों ये होंगे मुख्य अतिथि

ब्रज क्षेत्र की 13 लोकसभाओं के भारत के मन की बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तय कर दिए गए हैं । आगरा लोकसभा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, हाथरस में प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, मथुरा में विधायक योगेंद्र उपाध्याय, अलीगढ़ में सांसद सतीश गौतम मुख्य अतिथि होंगे। 

वहीं फतेहपुर सीकरी में प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, फिरोजाबाद में विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, मैनपुरी में सांसद हरनाथ यादव, एटा में सांसद राजवीर सिंह, बदायूं में महाराज सिंह, आंवला में क्षेत्रीय महामंत्री हर्षवर्धन आर्य, बरेली में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, पीलीभीत में पूरन लाल लोधी मुख्य अतिथि होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें