फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: अखिलेश पर बरसे सीएम योगी, डिंपल को बताया बेचारी, कहा- मैनपुरी को समाजवाद नहीं, रामराज्य चाहिए

Fri, 02 Dec 2022 04:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और सैफई परिवार पर तीखा प्रहार किया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में शुक्रवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण में सैफई परिवार ही निशाने पर रहा। उन्होंने कहा कि सैफई परिवार में समाजवाद के अलग-अलग ब्रांड हैं। शिवपाल सिंह का समाजवाद लठैत है तो वहीं प्रो. रामगोपाल का पूंजीवाद और अखिलेश यादव का समाजवाद अवसरवादी है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी चुनाव हारती है, बेचारी डिंपल को आगे कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सैफई परिवार से मुक्ति पाने का अवसर है। मैनपुरी को समाजवादी नहीं रामराज्य चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा ने केवल अपना और अपने परिवार का ही विकास किया। उन्होंने इस बार मैनपुरी सीट पर भगवा फहराने की जनता से अपील की। 

शिवपाल पर साधा निशाना 

पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को सीएम योगी मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने यहां की पावन धरती को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सपा का समाजवाद जयप्रकाश नारायण या डॉ. राममनोहर लोहिया का समाजवाद नहीं है। चाचा शिवपाल जो डॉ. लोहिया के समाजवाद पर लिखते हैं, वे खुद नहीं जानते कि वे क्या लिख रहे हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि उन्होंने मैनपुरी को पहचान दी, वे मैनपुरी और उसकी जनता का अपमान करते हैं। महर्षि च्यवन, श्रृंगी और वेदव्यास की तपोभूमि रही मैनपुरी का इतिहास उतना ही पुराना है, जितना मानवता और सभ्यता का इतिहास पुराना है। उन्होंने भाजपा सरकार में कराए गए कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया। 

मुख्यमंत्री ने इस बार चुनाव में मैनपुरी की जनता से इतिहास बदलने की अपील करते हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि रघुराज सिंह आपका अपना है और आपके बीच ही रहेगा। उन्होंने कहा कि नेताजी के कारण शिवपाल सिंह को विधानसभा चुनाव में जसवंतनगर सीट मिली थी, अब वह भी चली जाएगी। 

'जब-जब हारती सपा, ईवीएम का बनाती है बहाना' 

सीएम योगी ने कहा कि सपा जब-जब चुनाव में हारती है, तब-तब कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती है। कभी ईवीएम हैक होने का बहाना बनाती है तो कभी पुलिस और प्रशासन के साथ भाजपा नेताओं पर आरोप लगाती है। अगर ईवीएम हैक है तो 2012 में सपा की सरकार कैसे बनी। अगर ईवीएम हैक है तो चुनाव में सपा के सांसद कैसे जीते।

'जहां हारना होता है डिंपल को कर देते हैं आगे' 

सीएम योगी ने सपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को ‘बेचारी’ तक कह दिया। कहा जहां सैफई परिवार को हार का डर लगता है तो वहां हारने के लिए बेचारी डिंपल यादव को आगे कर देते हैं। पहले फिरोजाबाद, फिर कन्नौज और अब मैनपुरी में डिंपल यादव को हारने के लिए आगे कर दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें