करहल में सीएम योगी, पास खड़े भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
सैफई परिवार पर साधा निशाना
सैफई परिवार पर निशाना साधते हुए सीएम योगी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सैफई परिवार को मंत्री से लेकर ब्लॉक प्रमुखत तक परिवार का ही चाहिए। वह पार्टी समाजवाद की बात करती है जिसका चरित्र ही वंशवाद है। उन्होंने कहा ये नया उत्तर प्रदेश है। यहां अब गरीबों की जमीनें नहीं कब्जाई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि अगर कोई गरीब की जमीन और घर कब्जाने का काम करता है तो उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर गरीबों को आवास देने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने रघुराज सिंह शाक्य को जिताने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अब समय कम है। कार्यकर्ता एक-एक मतदाता से वोट के लिए अपील करें। उन्होंने जनता से निश्चिंत होकर जाने का वादा भी लिया।
शिवपाल को बताया पैंडुलम
सीएम योगी ने अपने भाषण में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को चाचा कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चाचा शिवपाल की स्थित तो पैंडुलम जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि वे फुटबॉल बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव की याद दिलाते हुए योगी बोले कि तब शिवपाल सिंह को बैठने के लिए कुर्सी का हैंडिल मिला था। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भाजपा ने कोई एक परिवार का नहीं है, फिर भी सभी भाजपा परिवार में एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि वे मैनपुरी को भाजपा परिवार में मिलाने आए हैं।
सीएम योगी ने करहल में की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला