मंच पर सीएम योगी का स्वागत करते भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने की रोजगार और शिक्षा की पैरवी
तारघर मैदान पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने रोजगार और शिक्षा के लिए पैरवी की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए उद्योग नहीं लगाए जा सकते। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण हुनरमंदरों के हाथ से रोजगार चला गया है। ऐसे में गैरप्रदूषणकारी उद्योग से ताजनगरी में रोजगार दिलाया जाए। इसके लिए आगरा में आईटी सिटी के लिए प्रोत्साहन दिया जाए।
साइंस पार्क के लिए डीएम तलाशेंगे जमीन
साइंस टेक्नोलॉजी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के मुताबिक आगरा में साइंस पार्क की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री सहमत हैं। उन्होंने जमीन तलाशने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी है। पानी के ठहराव के लिए ड्रोन सिस्टम से सर्वे कराया जाएगा। टीटीजेड के आगरा और मथुरा में चार विश्वविद्यालय खोले जाएंगे, जिनमें से एक आगरा में तथा तीन मथुरा में हैं। उच्च शिक्षा के लिए एक निजी विश्वविद्यालय को स्वीकृति पत्र निर्गत हो गया है। इससे यह क्षेत्र नोएडा की तरह शिक्षा का हब बन जाएगा।
मंच पर सीएम योगी व मंत्रीगण
- फोटो : अमर उजाला