फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो प्रशिक्षण वर्ग : सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं में किया जोश का संचार, बोले- आपके दम पर ही बनी सरकार

Mon, 08 Aug 2022 07:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सोमवार को आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। कहा कि  युवाओं के दम पर ही एक दिन भारत विश्व गुरू बनेगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : twitter @Tejasvi_Surya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में सोमवार को समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि युवा तो हमारे विरोधी दलों के पास भी बहुत थे, लेकिन जनता में उनकी धारणा अराजकता, तोड़फोड़ व लूट जैसे संस्कारों की थी, जबकि हमारे युवा राष्ट्रप्रेम, उत्साह, विकास व सकारात्मक दृष्टि से ओतप्रोत थे। युवाओं के दम पर ही सरकार बनी है। प्रदेश का इतिहास बदला है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने युवा मोर्चा कायकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, अग्निवीर जैसी योजनाएं युवाओं के लिए बनाई हैं। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस निकालें। वर्तमान पीढ़ी को विभाजन त्रासदी बताएं। उन्होंने कहा, जल्द ही सरकार रोजगार कार्ड जारी करने जा रही है। हर परिवार को इसमें रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले यूपी का युवा बाहर अपनी पहचान छुपाता था, लेकिन अब प्रदेश सही दिशा में है। आज यूपी दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। 

Koo App

जब हम जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बंटे होंगे तो यह विभाजन हमारी ताकत का ही विभाजन करेगा, भारत को कमजोर करेगा, विकास को बाधित करेगा। अव्यवस्था, अराजकता जैसी तमाम विकृतियों को जन्म देगा: #UPCM @myogiadityanath

View attached media content

- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 9 Aug 2022

'युवा शक्ति से भारत बनेगा विश्व गुरु'

उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ और धारा 370 समाप्त हो सकी। उन्होंने युवाओं से कहा कि ऐसे चरित्र का निर्माण करें, जिसे देखकर हर बहन बेटी को सुरक्षा का अहसास हो। अपने क्षेत्र में ईमानदारी से काम करें। सपने देखें। संकल्प लें। मजबूती से आगे बढ़ें। युवा शक्ति से ही भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। 

विज्ञापन


Koo App

भारत की ताकत, भारत की सामूहिकता है। 135 करोड़ की आबादी जब एक साथ बोलती है तो भारत दुनियभर में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मां के रूप में भी दुनिया को प्रतिनिधित्व व मार्गदर्शन करते हुए दिखाई देती है: #UPCM @myogiadityanath

View attached media content

- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 9 Aug 2022

विज्ञापन

शहीदों को किया याद 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ और नौ अगस्त तिथियां इतिहास में दर्ज हैं। इन्हीं तिथियों में भारत छोड़ो आंदोलन व काकोरी कांड हुए। उन्होंने काकोरी के शहीदों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से पूछा कि जब वो शहीद हुए तब उनकी उम्र क्या थी। जवाब मिला-सभी युवा थे। फिर उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं व झांसी की रानी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता के लिए लड़ीं। उनकी उम्र बहुत कम थी। 

उन्होंने कहा कि युवाओं ने इतिहास बनाया है और इतिहास बनते हुए देख भी है। युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी पार्टी की रीति व नीतियों का युवाओं को पाठ पढ़ाया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें