फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानून व्यवस्था के मामले में टॉप पर कौन-सा शहर, जानें किस पायदान पर आता है आगरा?

Tue, 11 Feb 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के शहरों की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम डैशबोर्ड की ओर से रैंकिंग जारी कर दी गई है।  पहले पायदान पर रामपुर है, तो वहीं आगरा जोन के जिले काफी पिछड़ गए हैं। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम डैशबोर्ड की जनवरी माह की कानून व्यवस्था की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें आगरा कमिश्नरेट चौथे नंबर पर रहा है। कमिश्नरेट की बात करें तो यह ऊंचे पायदान पर है। गाैतमबुद्ध नगर पांचवें स्थान पर है। पहले पर रामपुर, दूसरे पर काैशांबी और तीसरे पर श्रावस्ती रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना और भी मुश्किल, बदला ये नियम; छोटी सी भी गलती...टेस्ट में कराएगी फेल




 

टॉप 20 में भी नहीं आए आगरा जोन के ये जिले
आगरा जोन के जिले काफी पिछड़ गए। वह टॉप 20 में भी नहीं आए। अक्तूबर 2024 में ऑनलाइन रैकिंग की सूची में आगरा 75वें स्थान पर रहा था। महिला अपराध पर अंकुश नहीं लग पाने के कारण रैंकिंग खराब हुई थी। सोमवार को सीएम डैश बोर्ड रैकिंग सूची जारी कर दी गई। 

ये भी पढ़ें -  रफ्तार का कहर: कार की उड़ गई छत, इंजन और पहिये दूर गिरे; लाश निकालते समय...पुलिसकर्मियों के हाथ कांप उठे


 
विज्ञापन

ऐसे होता है रैंक का निर्धारण
आगरा कमिश्नरेट को 10 में से 7.60 अंक प्राप्त हुए।  इससे उसकी चाैथी रैंक रही। सीएम डैशबोर्ड में 47 बिंदुओं की स्थिति देखकर परिणाम दिए जाते हैं। इसमें लूट-हत्या की वारदात, महिला अपराध की स्थिति, विवेचनाओं के निस्तारण, गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, यूपी 112 का रेस्पांस टाइम, फाइलों के निस्तारण सहित अन्य बिंदु शामिल हैं। हर बिंदु में 10 में से अंक दिए जाते हैं। इसके बाद रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है। पिछली बार के मुकाबले आगरा की स्थिति सुधरी है, जिससे उसे चाैथा स्थान मिला है। 

और भी पढ़ें -   

UP: हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार का गाना सुनने पहुंचे तहसीलदार, पुलिसकर्मियों ने इसलिए कर डाली अभद्रता

UP: नई नवेली दुल्हन कहां चली गई...15 दिन पहले हुई शादी, मायके वालों ने लगाया ये आरोप; पुलिस तलाश में जुटी

तुरकिया हत्याकांड: पति-पत्नी और चार मासूम की हत्या...पुलिस की वो कमियां, जिनकी वजह से सुप्रीम कोर्ट से बरी हुआ गंभीर




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें