फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जेल परिसर में नियमित की जाए साफ-सफाई’

सार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गौरव प्रकाश ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया।बुखार से पीड़ित चल रहे बंदियों का समुचित उपचार कराया जाए।जेल अधीक्षक से कहा कि जेल में आने वाले नए बंदियों को कोरोना टेस्ट के बाद ही जेल में दाखिल कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गौरव प्रकाश ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया। बैरकों का निरीक्षण करके बंदियों की समस्यायें सुनीं। जेल में बुखार से पीड़ित चल रहे बंदियों की समस्याओं को सुना। जेल अधिकारियों से कहा कि जेल में बुखार का प्रकोप रोकने के लिए जेल परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राधिकरण सचिव ने जेल में पाकशाला, जेल अस्पताल, विशेष बैरक का निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से कहा कि बैरकों के पास पानी जमा होने पर उसकी निकासी कराएं। बैरकों के आसपास दवा का छिड़काव कराया जाए। बुखार से पीड़ित चल रहे बंदियों का समुचित उपचार कराया जाए। जरूरत होने पर जिला अस्पताल में उपचार कराया जाए। प्राधिकरण सचिव को जेल के निरीक्षण में जेल अस्पताल में 34 तथा बुखार पीड़ितों के लिए बनाई गई विशेष बैरक में 36 बुखार पीड़ित बंदी मिले। जेल अधीक्षक से कहा कि जेल में आने वाले नए बंदियों को कोरोना टेस्ट के बाद ही जेल में दाखिल कराया जाए। इस मौकेे पर जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, जेलर पीके त्रिवेदी, जेल पीएलवी अजय चौहान, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें