कासगंज। एटा के मारहरा से कासगंज आ रहे सराफा कारोबारी की जेब से जेबकतरे ने सोने चांदी के आभूषण साफ कर दिए। आभूषण चोरी हो जाने की रिपोर्ट कारोबारी ने खिलाफ दर्ज कराई है।
सराफा कारोबारी सचेंद्र शर्मा निवासी ब्रह्मपुरी मारहरा एटा 22 अक्तूबर को बाइक से कासगंज आ रहे थे। उसे गांधी मूर्ति पर आभूषण की ढ़िलाई के जाना था। सचेंद्र का कहना है कि उसके पास एक हार, एक जोड़ी कुंडल, एक चिक, एक लौंग थी, जिसकी ढिलाई करानी थी उसे जेब में रखे हुए थे । जब उनकी बाइक बुडर्रा भट्टा के समीप खराब हो गई। वह ऑटो में सवार होकर बांकनेर पहुंचे। वहां से वह ई रिक्शा में बैठकर कर गांधी मूर्ति पर आ रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति उसके पास बैठ गया और वह गांधी मूर्ति से पहले उतर गया। उन्होंने गांधी मूर्ति पर पहुंचकर जब जेब देखी तो आभूषण गायब थे। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सिद्वार्थ तोमर ने बताया कि सराफा कारोबारी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि से आरोपी को शीघ्र ही चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।