फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टेंपो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर मार्ग पर गल्ला मंडी के समीप लोडर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला भाई दूज कर मायके से ससुराल वापस जा रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत सुशीला देवी (45) पत्नी अशोक कुमार निवासी जात्थर छर्रा जनपद अलीगढ़ हुई। बुधवार की देर शाम वह अपनी मायके नगला गुलरिया से भाई दूज करने के बाद वापस अपनी ससुराल पति के साथ बाइक से जा रही थी। जब वह गल्ला मंडी के समीप पहुंची तो लोडर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गई और उसने दम तोड़ दिया। वहीं पति भी चोटिल हो गया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी जब अन्य परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें