फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलन से जलील करने की कोशिशः टॉपर छात्र को सोशल मीडिया पर बना दिया समलैंगिक, सहपाठी ही निकला आरोपी

Sat, 06 Mar 2021 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

-साइबर क्राइम सेल ने आरोपी छात्र को भेजा जेल
-मोर्फ करके अश्लील फोटो किए थे वायरल
विज्ञापन
आरोपी छात्र तुषार कुलश्रेष्ठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र को सहपाठी ने ही बदनाम कर दिया। मोर्फ करके अश्लील फोटो डालकर समलैंगिक दर्शा दिया। इसका पता चलने पर पीड़ित छात्र तनाव में आ गया। पीड़ित ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने आरोपी सहपाठी को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित छात्र कक्षा में टॉप आता है। इससे चिढ़कर ही आरोपी ने साजिश की। उसकी पढ़ाई छुड़वाने के लिए मोर्फ करके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। 

विज्ञापन


पीड़ित छात्र जगदीशपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। एमजी रोड स्थित कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है। वह पढ़ाई में काफी तेज है। कक्षा में प्रथम आता है। बीकॉम प्रथम और द्वितीय वर्ष में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 

जगदीशपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि आठ जुलाई 2020 को छात्र के फोटो एक अन्य फोटो के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर डाल दिए गए। इन फोटो को मोर्फ किया गया था। अश्लील फोटो देखकर लोगों ने कमेंट किए। कुछ दिन बाद पीड़ित छात्र को जानकारी हुई। मगर, इन फोटो को कौन डाल रहा है, यह पता नहीं चल सका। इस पर छात्र के पिता ने पुलिस से शिकायत की। उधर, पीड़ित तनाव में आ गया। फोटो 15 अगस्त 2020 तक डाले गए थे। 
विज्ञापन


मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई। पुलिस ने आईडी को बंद करा दिया। फोटो भी हटा दिए गए। जिस मोबाइल नंबर से आईडी बनी थी, उसके बारे में जानकारी की गई। इसके बाद पुलिस ने बेलनगंज, जीवनी मंडी निवासी तुषार कुलश्रेष्ठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी तुषार कुलश्रेष्ठ पीड़ित छात्र के साथ एक ही कक्षा में पढ़ता है। पीड़ित छात्र के कक्षा में टॉप आने की वजह से मन ही मन चिढ़ता था। इसलिए उसे नीचा दिखाना चाहता था, जिससे की वो मानसिक तनाव में आकर पढ़ाई पर ध्यान नहीं दें। इससे उसके नंबर कम आ जाएं। पुलिस ने आरोपी तुषार कुलश्रेष्ठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके शनिवार को जेल भेज दिया। 

पीड़ित छात्र ने छोड़ दी पढ़ाई 
पीड़ित छात्र के पिता एक अस्पताल में नौकरी करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटा पढ़ने में काफी तेज है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छे नंबर से पास हुआ था। सोशल मीडिया पर उसे समलैंगिक दर्शा दिया गया था। इस बारे में कुछ लोगों ने बताया। इससे बेटा तनाव में आ गया। उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। कॉलेज भी जाना बंद कर दिया। उसका इलाज मनोरोग चिकित्सक से करा रहे थे। 

आरोपी बोला, मैं प्रथम आना चाहता हूं 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी तुषार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि उसका सहपाठी कक्षा में शिक्षकों के सभी सवालों के जवाब देता था। उसके नंबर भी अच्छे आते थे। कक्षा में प्रथम आने की वजह से उसकी तारीफ होती थी। इस कारण वो उससे चिढ़ने लगा। उसे उम्मीद थी कि सोशल मीडिया पर बदनाम होने की वजह से वो पढ़ाई छोड़ देगा। इससे वह कक्षा में प्रथम आ जाएगा। इससे शिक्षक और अन्य सहपाठी उसकी तारीफ करने लगेंगे। मगर, इसके लिए सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई थी। फेसबुक से पीड़ित का फोटो कॉपी करके लिया। बाद में एप की मदद से मोर्फ कर दिया। आरोपी के पिता का पानी का प्लांट है। उसकी हरकत से परिजन भी सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें