फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 11वीं की छात्रा के घर में घुसा सहपाठी...तार-तार कर दी आबरू, दोस्तों से भी करवाई ऐसी हरकत; सहम गए परिजन

Sun, 06 Jul 2025 11:30 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

किशोर अपने दो दोस्तों के साथ छात्रा के घर पहुंचा। छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस को सूचना दी।
 
विज्ञापन
Girl Student demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को घर में घुसकर 11वीं की छात्रा से 17 वर्षीय सहपाठी ने दुष्कर्म किया। उसके साथ आए दो साथियों ने छेड़खानी की। बेटी की चीख सुनकर मां जाग गईं। उन्होंने शोर मचाया तो पिता आ गए। आरोपी को कमरे में बंद कर दिया गया। उसके साथी भाग गए। किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपी को किशोर गृह भेज दिया।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे वह घर के बाहर थे। 16 वर्षीय बेटी बाहर के कमरे में काम कर रही थी। पत्नी अंदर के कमरे में सो रही थीं। तभी स्कूल में बेटी के साथ पढ़ने वाला किशोर आया। बेटी ने उसे कमरे में बैठा लिया।

 
विज्ञापन

आरोप है कि उसने बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी किशोर अपने दो दोस्त भी साथ लेकर आया था। वे भी कमरे में मौजूद थे। उन्होंने छेड़छाड़ की। शोर सुनकर मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वह दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। पुलिस ने गालीगलौज, मारपीट, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। मेडिकल कराया गया है। अन्य को भी गिरफ्तार करेंगे। घर से भागे दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं। आरोपी ने भी पूछताछ में साथियों के नाम बताए हैं।

ये भी पढ़ें-UP: बीयू में 200 करोड़ का घोटाला...विजिलेंस जांच, बर्खास्त जेई की इस हाल में मिली लाश; उठ रहे कई सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें