फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद आईटीआई के भवन में शुरू होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। तहसील क्षेत्र में जीटी रोड पर निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के नवीन भवन में पांच साल बाद कक्षाएं संचालित होने की उम्मीद है। शासन से बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य तेज हो गया है। अगस्त तक कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही है। इसके बाद कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सपा सरकार में भोगांव विधानसभा से तत्कालीन राज्यमंत्री आलोक शाक्य ने तहसील में राजकीय आईटीआई के लिए पहल की थी। उनकी पहल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भोगांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के निर्माण को मंजूरी दी थी। वर्ष 2016 में कार्यदायी संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई।
जीटी रोड पर गांव नौरंगाबाद के पास ग्रामसभा की जमीन पर निर्माण शुरू किया गया। आईटीआई के भवन और वर्कशॉप के निर्माण के लिए सात करोड़ का बजट तय था। सपा सरकार में तेजी के साथ काम शुरू हुआ। 4.16 की धनराशि से भवन निर्माण का काम आधे से ज्यादा पूरा हो गया। इस दौरान राजकीय आईटीआई भोगांव के नाम पर दो वर्ष पूर्व छात्रों को प्रवेश भी दिए गए लेकिन कक्षाओं का संचालन मैनपुरी में किया गया। इस कारण छात्रों को 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

अब भाजपा शासन में शेष बजट मिलने के बाद अक्तूबर 2020 से एक बार फिर काम शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था तेजी से अगस्त तक कार्य पूरा करने की बात कह रही है। वर्तमान में केवल भवन की फिनिशिंग और सड़क निर्माण का काम ही शेष है। ऐसे में जल्द कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। कार्य पूरा होने के बाद यहां कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। इससे क्षेत्र के छात्रों केे लाभ होगा।
-------
वर्जन
आईटीआई के भवन निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। भवन की फिनिशिंग का काम शेष है। जीटी रोड से आईटीआई तक के लिए सड़क बननी है। यह सभी कार्य दो महीने में पूरे कर लिए जाएंगे।
अनुज कुमार, सुपरवाइजर निर्माण निगम
---------
लोगों की बात
आईटीआई के चालू होने से बच्चों को प्राइवेट संस्थानों में नहीं पढ़ाना पड़ेगा। सरकारी विद्यालय से कोर्स पूरा कर छात्र अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।
शिवशंकर वर्मा।
---------
अभी बच्चों को आईटीआई में प्रवेश लेने के बाद 15 किमी की दूरी तय कर मैनपुरी जाना पड़ता है। भोगांव में कक्षाएं शुरू होने से समय-धन की बचत होगी।
अन्नू दुबे।
-------
आईटीआई की कक्षाएं संचालित होने के बाद छात्र-छात्राओं की अन्य ट्रेडों के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राएं आईटीआई में प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन

आनंद कुमार।
-------
आईटीआई दो वर्ष पूर्व चालू होना चाहिए था। शासन से बजट नहीं मिलने पर निर्माण रुक गया था। अब आईटीआई चालू होने से बच्चों को आईटीआई का लाभ मिलेगा।
सौरभ यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें