फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी को किया लहूलुहान: क्लास में गुटखा थूकने पर लगाई डांट, आठवीं के छात्र ने फोड़ दिया शिक्षक का सिर

Fri, 27 Nov 2026 11:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शिक्षक पर छात्र और उसके साथियों ने लोहे की सरिया से प्रहार कर उनका सिर फोड़ दिया। हमलावर उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भागे, जिसे रास्ते में फेंक कर चले गए।
विज्ञापन
हमले में घायल शिक्षक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में क्लासरूम में गुटखा की पीक थूकने पर आठवीं के छात्र को डांटना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। आरोप है कि छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकलते ही छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक का सिर फोड़ दिया। शिक्षक के हाथ से छीना मोबाइल रास्ते में फेंक कर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


बिक्रमपुर के चंद्रेश यादव ने पुलिस को बताया वह बीपीएस स्कूल में शिक्षक हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे करीब आठवीं का छात्र क्लासरूम में गुटखा की पीक थूक रहा था। उसे डांट दिया। डांटने के बाद छात्र स्कूल से घर चला गया था। दोपहर 2.45 बजे स्कूल की छुट्टी हुई। वह घर जाने के लिए दो साथी शिक्षकों के साथ स्कूल से निकले। 

चंद्रेश यादव का आरोप है मुख्य चौराहे के पास छात्र अपने 3 साथियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने लगा। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही छात्र और उसके साथियों ने लोहे की सरिया से प्रहार कर उनका सिर फोड़ दिया। हमलावर उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भागे, जिसे रास्ते में फेंक कर चले गए। मामले में एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया बाह पुलिस ने घायल शिक्षक का मेडिकल कराया है। तहरीर मिलने पर जांच एवं कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें