फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान, दीदी-जीजा के संग रहती थी वो...मां-बाप की हो चुकी है मौत

Thu, 24 Jul 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

11वीं की छात्रा स्कूल से लौटकर घर आई। इसके बाद कमरे में खुद को बंद कर लिया। उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी। छात्रा ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। 
 
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवाकुंज कॉलोनी में रह रही 11वीं की छात्रा मोहिनी ने बुधवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। वह दीदी के घर रह रही थी। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मोहिनी के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी बड़ी बहन नेहा और जीजा सुमित के साथ रह रही थी। वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। सुबह स्कूल गई थी और 11 बजे लौटकर आई। उसके आने पर नेहा अपने बच्चों को स्कूल से लेने चली गई।

इस दौरान मोहिनी घर पर अकेली थी। नेहा बच्चों को स्कूल से लेकर लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी मोहिनी ने गेट नहीं खोला। इस पर वह शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। पुलिस को बुलाया। सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन

अंदर देखा तो मोहिनी का शव कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा। अस्पताल में देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी कारण पता नहीं चल सका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें