फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 10वीं का छात्र रहस्यमयी तरीके से लापता, CCTV में दिखा आखिरी बार; परिवार को अनहोनी का डर

Wed, 15 Apr 2026 07:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 14 वर्षीय छात्र शिव धाकड़ कोचिंग के लिए घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा, सीसीटीवी में आखिरी बार रास्ते में जाता दिखा। मोबाइल बंद होने और कोई सुराग न मिलने से परिजन डरे हुए हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
छात्र (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना नाई की मंडी के नाला पंचकुइयां से 14 वर्षीय किशोर शिव धाकड़ लापता हो गया। वह 11 अप्रैल की दोपहर 3.30 बजे सदर भट्ठी मार्ग स्थित कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। घर वापस नहीं आने पर पिता राजेश कुमार धाकड़ ने तलाश की। वह कोचिंग भी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

दोस्तों और परिचितों ने भी जानकारी से इन्कार कर दिया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। पिता राजेश चेन कारीगर हैं। उन्होंने बताया कि बेटा घर से निकलने के बाद सुभाष पार्क से पहले थाना नाई की मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर चला गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज देखने पर इस बारे में पता चला है। यहां से वो कहां पर गया, यह जानकारी नहीं मिल सकी है। शिव ने कक्षा दस का छात्र है। कोचिंग जाने के कुछ देर बाद उसने अपने रिश्ते के भाई को व्हाट्सएप मैसेज भी किया था। अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें