फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नोएडा के बाद आगरा में भी हुई थी मजदूरों को भड़काने की कोशिश, LIU की मदद से पुलिस ने मास्टरमाइंड को धरा

Tue, 14 Apr 2026 10:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एलआईयू ने अमित चौधरी के प्रयासों की जानकारी सिकंदरा थाना पुलिस को दी। इसके बाद एसीपी हरीपर्वत अमीषा के निर्देश पर पुलिस टीम ने उसे और दो अन्य साथियों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
पीली टी-शर्ट में साजिशकर्ता अमित चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में हंगामे के बाद आगरा में भी मजदूरों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा था। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की रिपोर्ट पर सिकंदरा पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन अटल के अमित चौधरी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

सोमवार को नोएडा में मजदूरों के हंगामे के बाद सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी अपने साथियों के साथ मजदूरों को भड़काने का प्रयास कर रहा था। वह मजदूरों को उकसा कर प्रदर्शन करने और फैक्ट्रियों में काम बंद कराने का प्रयास कर रहा था। उसका सोचना था कि इस तरह वह अपना चेहरा चमका लेगा। 
विज्ञापन

आगरा पुलिस नोएडा प्रकरण के बाद अलर्ट मोड पर थी। एलआईयू की टीमें मजदूरों के बीच घुलमिल कर नजर रख रही थी। एलआईयू ने अमित चौधरी के प्रयासों की जानकारी सिकंदरा थाना पुलिस को दी। इसके बाद एसीपी हरीपर्वत अमीषा के निर्देश पर पुलिस टीम ने उसे और दो अन्य साथियों को हिरासत में लिया। आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें