चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग
पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए भेजकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण चौकी प्रभारी व फरिहा पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख खैरगढ़ सुरेश यादव, भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, अनिल यादव मौके पर पहुंच गए।
सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल सका। सीओ सिरसागंज ने बताया कि एक बदमाश ओमप्रकाश निवासी उस्मानपुर थाना एका हाल निवासी मोहल्ला विष्णुनगर थाना लाइनपार को हिरासत में लिया गया है। अशोक की तहरीर पर पुलिस ने घायल बदमाश ओमप्रकाश को नामजद करते हुए चार अन्य बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव गहेरी से भी चुराकर लाए भैंस
अशोक के घर से पशु चोरी करने से पूर्व बदमाशों ने एका थाना क्षेत्र के गांव गहेरी निवासी सुमन पत्नी सुनील की दो भैंस भी चोरी की थी। शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़िता को लौटा दिया।
सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार ने बताया कि भैंस चोरी के दौरान बदमाशों ने अपने ही साथी को गोली मारी है। उसका उपचार कराया जा रहा है। सही होने पर पूछताछ कर अन्य चोरों को पकड़ा जाएगा। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के बाद संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।