फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाइयों में चले लाठी डंडे, महिला समेत चार घायल

Fri, 26 Jun 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव पोखरिया में बृहस्पतिवार शाम रास्ते के विवाद में दो सगे भाइयों में जमकर चले लाठी-डंडे। मारपीट में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव पोखरिया निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया उन्होंने कुछ दिन पहले सरकारी खड़ंजे पर मिट्टी डलवाई थी। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे उनके बड़े भाई कल्यान सिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कल्यान सिंह ने पुत्रों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं जसवंत सिंह की पत्नी गुड्डी देवी और पुत्री रेखा भी घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से कल्यान सिंह की पत्नी मालती देवी को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने चारों घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें