कटरा जोगीदास ताजगंज स्थित श्री दाऊजी महाराज खाटू श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी पर पूजा करते हु
आगरा। ताजगंज स्थित कटरा जोगीदास के श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर में निर्जला एकादशी पर श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। बाबा श्याम का पीले पुष्पों से फूल बंगला सजाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू गोयल और सचिव मयंक अग्रवाल ने बताया कि मंदिर को सैकड़ों किलो ताजे फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से वृंदावन की तर्ज पर सजाया गया। शाम को ताली कीर्तन आयोजित किया गया। भक्तों ने भजनों पर नृत्य भी किया। इस दौरान कृष्ण अग्रवाल, राजेश गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, उर्मिला, नम्रता, सीमा मिश्रा और मधु अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।