फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब बाग में दीपावली की रात दो समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष

विज्ञापन
गुलाब बाग में दो समुदाय में हुए विवाद के बाद तैनात पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला गुलाब बाग में रविवार की रात पटाखा चला रहे एक युवक को साइकिल से टक्कर लग गई। इसके बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए और उनमें मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ कर स्थिति पर काबू किया।
विज्ञापन

वहीं, तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई। एक पक्ष की ओर से घायलों का मेडिकल कराया गया। वहीं, तहरीर के आधार पर आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली क्षेत्र का मोहल्ला गुलाब बाग मिश्रित आबादी का इलाका है। रविवार की शाम करीब आठ बजे दीपावली पर पूजन की तैयारी चल रहीं थीं। मोहल्ला निवासी कुलदीप, आशीष, मंजू देवी, विशाल आदि बच्चों के साथ घर के बाहर पटाखे चला रहे थे।
इसी बीच शमीम वहां से साइकिल लेकर गुजरा। इस दौरान कुलदीप को टक्कर लग गई। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। किसी तरह लोगों ने विवाद को शांत कराया। आरोप है कि कुछ देर बाद मोहम्मद रफीक, कदीर, फासिम, समीर, सत्तार, सोनू, लल्ला व कई अन्य लोग लाठी डंडे लेकर वहां आ गए। आते ही कुलदीप व महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे। चीख पुकार सुनकर कुलदीप पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से लाठी डंडे चले।
विज्ञापन

इस दौरान पत्थरबाजी भी होने लगी। पथराव से मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। इसके बाद एसडीएम रजनीकांत पांडेय बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को भगाया। इस बीच घायल कुलदीप, आशीष, मंजू देवी, वेदराम, सुनीता देवी को जिला अस्पताल भेजा गया।
वहीं घायल पक्ष के अनूप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों की तलाश करती रही, लेकिन न तो कोई मेडिकल कराने आया न ही कोई तहरीर देने आया।
दूसरा पक्ष दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा थाने
गुलाब बाग में दो समुदाय के लोगों के बीच हुए बवाल के बाद एक पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज करा दी गई। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग सोमवार को दूसरे दिन भी सामने नहीं आए। उधर, पुलिस मामला दर्ज करने के बाद से तलाश में दबिश दे रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी गिरफ्त में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। दूसरे पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
-सतेंद्र पाल सिंह, प्रभारी कोतवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें