फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर, कुल्हाड़ी से किया लहूलुहान; दो घायल

Wed, 21 Oct 2026 09:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के बाह में मकान के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में रघुनाथ पुरा गांव में मकान पर कब्जे के विवाद में मंगलवार शाम रमेश चंद्र और दर्शन सिंह के परिवार भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। कुल्हाड़ी से हमले के साथ ईंट-पत्थर भी फेंके गए। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें दोनों पक्ष हाथ में लाठी-डंडे लेकर गाली-गलौज करते हुए सुनाई दे रहे हैं। घायल रमेश रोते हुए और खून से लथपथ दर्शन सिंह जमीन पर गिरकर बेहोश पड़े दिख रहे हैं।
विज्ञापन


बाह के रघुनाथ पुरा गांव के दशरथ सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे भाई दर्शन सिंह घर पर खाना खाने के लिए खेत से घर पर आ रहे थे। तभी मकान पर कब्जे के विवाद में रमेश चंद्र पक्ष गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और मुंह पर कई प्रहार किए जाने से खून से लथपथ दर्शन सिंह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। चीख-पुकार पर परिवार के लोग पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में दूसरे पक्ष के रमेश चंद्र को भी चोटें आई हैं।

रमेश चंद्र के पक्ष ने घर पर धावा बोलकर लाठी-डंडे से हमला करने और पथराव किए जाने का भी आरोप दर्शन सिंह पक्ष पर लगाया है। बाह पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर भर्ती कराया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्ष मारपीट के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन


जमीन की रंजिश में दो पक्ष भिड़े हैं। घायल हुए दोनों लोगों का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। -जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें