फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दरगाह कमाल खां परिसर में दो पक्षों के बीच टकराव, मारपीट और पथराव

Tue, 27 Aug 2019 01:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित दरगाह कमाल खां परिसर में मंगलवार सुबह दो पक्षों में टकराव हो गया। मारपीट और पथराव हुआ, जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और सीओ समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


मामले के अनुसारक मंगलवार सुबह सिराजुद्दीन नाम का व्यक्ति के साथ कुछ लोग दरगाह पहुंचे। ये लोग दरगाह परिसर में अपना बोर्ड लगाने लगे। इसका दरगाह कमेटी के लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि सिराजुद्दीन पक्ष ने लोगों पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। 

इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले तो बस्ती में दशहत फैल गई। घटना में कुछ लोग चोटिल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए दरगाह परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई है। मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें